Advertisement Carousel

खट्टी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगा, मुँह मीठा कर किया गया स्वागत

पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का किया गया वितरण

 

खट्टी, गरियाबंद, 24 जून 2026।
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी, विकासखंड एवं जिला गरियाबंद में आज शाला प्रवेशोत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें विद्यालय एवं शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, खीर पुड़ि खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों एवं उपस्थित पालकों को खीर-पूरी का भोजन कराकर उनके प्रथम विद्यालय आगमन को यादगार बनाया गया। बच्चों एवं अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

मुख्य अतिथि प्रभु राम यादव, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ग्राम पटेल सुभान ध्रुव ने कहा कि विद्यालय समाज निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक चैन सिंह यादव ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक गिरीश शर्मा ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही सभी बच्चों को नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन का पालन करने हेतु प्रेरित किया। द्वारा किया गया . तथा अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त गीता चंद्राकर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ने किया .
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमीन बाइ, अश्वनी बाइ, कांति बाइ, अनुर दिवाकर, संकुल समन्वयक दल प्रसाद साहू, शिक्षक श्रीमती टिकेश्वरी आमदे, देवेन्द्र कांशी, मीणा यादव के साथ ही विद्यार्थी गण उपस्थित थे.

Share.