छुरा:-सिस्टम दुरुस्त नहीं होने से शिक्षक हो रहे प्रताड़ित
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ
छुरा के ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु संचालित वीएसके एप में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संघ का कहना है कि एक ओर वीएसके एप में आईडी एक ही स्थान पर मिसमैच, लॉगिन इन की जगह लॉगिन आउट शो हो रहा है मोबाइल मिस मैच, लॉगिन फैल, अत्यधिक लोडिंग टाईम तथा शाला स्थल में चेक इन करने पर भी शाला से 2 किमी, 5 किमी दूरी बताना व अन्य तकनीकी त्रुटियों के कारण शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाईयों का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं होने की स्थिति में वेतन रोकने जैसी चेतावनियां जारी की जा रही हैं। संघ का आरोप है कि विभाग का ध्यान तकनीकी खामियों को दूर करने के बजाय शिक्षकों पर दबाव बनाने और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी देने पर अधिक केंद्रित दिखाई दे रहा है। तकनीकी कारणों से उत्पन्न समस्याओं के लिए शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना न्यायोचित नहीं है। इससे शिक्षकों में असुरक्षा, तनाव एवं मानसिक प्रताड़ना की स्थिति निर्मित हो रही है। संघ ने मांग की है कि वीएसके एप की सभी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा जब तक सिस्टम पूर्ण रूप से सुचारू एवं त्रुटिरहित नहीं हो जाता, तब तक उपस्थिति दर्ज नहीं होने के आधार पर किसी भी शिक्षक का वेतन रोकने अथवा दंडात्मक कार्रवाई करने संबंधी आदेशों पर रोक लगाई जाए। तथा उपस्थिति मैनुअल स्वीकार किया जावे।


