गरियाबंद। आज घोषित हुये हायर सेकेंडरी हाईस्कूल 10-12 के परीक्षा परिणाम में जहा गरियाबंद जिले के टॉप टेन में तीन छात्रों ने स्थान बना कर जिले को गौरान्वित किया वहीं गरियाबंद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हायरसेकेंडरी में अध्ययनरत छात्र मो.जकी अहमद खान पिता इदरीश मोहम्मद खान ने 12वीं गणित विषय में 91.4%फीसदी अंकों के साथ विद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान अर्जित किया।

मो.जकी शिक्षक इदरीश खान के सुपुत्र हैं पढ़ाई में शुरू से मेधावी रहे हैं विगत 10वीं बोर्ड में भी 90%अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था।छात्र जकी अहमद स्वाध्याय से प्रेरित होकर अपना मुकाम हासिल किया हैं सफलता का साराश्रेय वो अपने शिक्षकों को देते हैं जिनकी प्रेरणा से सफलता अर्जित किये।

वो भविष्य में सिविल सेवा या इंजीनिरिंग कर देश सेवा करना चाहते हैं।


