धर्मेंद्र यादव बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा हुई
ऑडगी / प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऑडगी के अध्यक्ष लोकेश गुर्जर के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है जिसमें छह उपाध्यक्ष आठ महामंत्री दस ब्लॉक सचिव 6 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सक्रिय सदस्यों कि कार्यकारिणी नियुक्ति कर दी गई है इस नियुक्ति के पश्चात कांग्रेस सक्रिय रूप से क्षेत्र में काम करने के लिए उतारू हो चुके हैं तो वहीं ब्लॉक महामंत्री बनने पर धर्मेंद्र यादव के द्वारा बताया गया कि पार्टी के द्वारा लगातार जो भी दिशा निर्देश दी जारी है उस पर लगातार काम किया जा रहा है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जो जोबदारी दी गई है उसे बखूबी निभाने का प्रयास किया जाएगा एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जवाबदारी देने के लिए


