Advertisement Carousel

छतीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन विकास खंड फरसाबहार जिला जशपुर छ.ग.पंजीयन क्रमांक122202369374 का कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम दिनांक 07/03/2026 दिन शनिवार ,स्थान आदरणीय पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय जी के निवास तपकरा मे सम्पन्न हुई । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि स्वरूप श्रीमती हेमंती साय (जनपद पंचायत अध्यक्ष फरसाबहार) विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्रीमती संध्या सत्यम सिंह (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष फरसाबहार),रामनिवास गुप्ता जी संयोजक भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ जशपुर, श्री हेमराज साहू जी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ फरसाबहार , श्री टिकेश्वर भोय जी प्रदेश महासचिव समग्र /सहायक शिक्षक फेडरेशन छ.ग. एवं श्री सिद्धार्थ शर्मा जी जिला प्रवक्ता समग्र/सहायक शिक्षक फेडरेशन जशपुर उपस्थित होकर वार्षिक कैलेंडर का सामुहिक विमोचन किया आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती हेमंती भरत साय जी उदबोधन मे कहा की आप सबने हमें इतना बड़ा सम्मान दिया इसके लिए संघ को धन्यवाद दिया ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने ब्लॉक फरसा बहार मे शिक्षक सदन की मांग किया उनकी मांग को भरत साय जी पूर्व विधायक जी ने मुख्यमंत्री महोदय जी पूरा कराने का भरोसा दिलाया
कार्यक्रम का अध्यक्षता नरेश कुमार यादव ,व्यवस्थापन खुशानंद पैंकरा ( ब्लाक सचिव ) स्वागत गायन श्रीमती सुमंती तिर्की (संकुल अध्यक्ष कंदईबहार ) , फोटो ग्राफिंग श्री एमनोश केरकेट्टा (संकुल अध्यक्ष तपकरा)एवं मंच संचालन श्री गोकुलानंद यादव जी(ब्लाॅक प्रवक्ता) ने सुचारू रूप से किया आज के इस कैलेंडर विमोचन
विमोचनोपरांत पूर्व विधायक श्री भरत साय जी के सुपुत्र चि.युवराज साय का जन्मदिवस शिक्षक समुदाय के सानिध्य मे दीप प्रज्वलन , मंत्रोच्चारण करते हुए केक काटकर अँग्रेजी गाना “”हैप्पी बर्थडे “”को नवाचार अँदाज मे गाकर मनाया गया जो बहुत मनेरंजक व मनमोहक रहा।
ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार यादव जी ने फरसाबहार
आज के सफल कार्यक्रम मे सुमंत सिंह (सलाहकार)राजपति पैंकरा (ब्लाक संयोजक) , प्रतिमा लकड़ा (उपाध्यक्ष) ,निरंजन राम (संगठन मंत्री) ,भुनेश्वरी पैंकरा (सह संठन मंत्री)समेत ब्लाॅक व संकुल पदाधिकारी व आम शिक्षक शिक्षिकाएँ भारी संख्या मे पहूंचकर अमूल्य योगदान दिया आभार प्रकट टिकेश्वर भोय प्रदेश महासचिव ने कहा की भरत साय पूर्व विधायक एवंश्रीमती हेमंती साय जी जनपद पंचायत अध्यक्ष फरसा बहार एवं श्रीमती संध्या सत्यम सिँह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष फरसा बहार को आज के इस कार्यक्रम मे समय देने के लिए संघ की ओर धन्यवाद दिया एवं उनके सुपुत्र का जन्मदिन शिक्षक समुदाय के बीच मनाकर शिक्षक समुदाय को गौरवान्वित किया तथा आज के सफल कार्यक्रम के लिए नरेश यादव संघ अध्यक्ष एवं खुशानंद पैंकरा टीम फेडरेसन के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र है

Share.