Advertisement Carousel

कैशलेश चिकित्सा सेवा की मांग पूर्ण होने के बाद संगठन की महत्वपूर्ण गूगल बैठक आयोजित।

छत्तीसगढ़। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही कैशलेश चिकित्सा सेवा की मांग पूर्ण होने के बाद “कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ, छत्तीसगढ़” द्वारा आज दोपहर 01 बजे एक आवश्यक गूगल बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर ने की। उन्होंने सभी प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता, धैर्य और सतत संघर्ष का परिणाम है।
बैठक में आगामी प्रांतीय स्तर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी साथियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने कैशलेश चिकित्सा सेवा लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल एक योजना लागू होना नहीं, बल्कि हजारों कर्मचारी परिवारों की सुरक्षा और विश्वास की जीत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आयोजन को अनुशासित, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
अंत में सभी ने मिलकर संगठन की एकता बनाए रखने और कर्मचारी हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Share.