जुनैद खान जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के महामंत्री बनाए गये।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की कार्यकारिणी घोषित हुई जिसमें जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने गरियाबंद के युवा नेता जुनैद खान को जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया हैं।
जुनेद खान ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिलाअध्यक्ष का आभार जताया हैं।


