*सूत सारथी समाज ने उठाया”सूत – सारथी कल्याण बोर्ड की मांग*
*समाज के उत्थान में साबित होगा मिल का पत्थर – शिव सारथी*
बिलासपुर – सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अपने समाज के आदि पुरुष श्री सुमंत जी महराज का 22 फरवरी को प्रदेश भर में बड़े धूमधाम से जन्म जयंती मनाया। इसी दिन प्रदेशभर के सभी जिला में सुमंत जी महराज एवं सूत जी का भव्य शोभायात्रा निकाला गया तथा वैचारिक संगोष्ठी के आयोजन के साथ बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रांतीय महासचिव श्री शिव सारथी ने बताया कि हर जिले में कार्यक्रम अतिथियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम मंत्री, संसद ,विधायक को एक अहम मांग सौंपकर छत्तीसगढ़ राज्य में “*सूत सारथी जाति के शैक्षणिक,सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान के लिए अपने लिए एक अलग से *”सूत – सारथी कल्याण बोर्ड”* की मांग किया जिसमें अतिथियों का व्यापक समर्थ मिला कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि दुर्ग में माननीय गजेंद्र यादव जी स्कूल शिक्षा मंत्री छग शासन,श्री मति अल्का लांबा महापौर ,रायपुर में माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी संसद,के माध्यम से समाज के मांगपत्र के आधार पर अपनी ओर से प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को पत्र लिखकर सूत सारथी समाज के मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया।
इस संबंध में समाज के प्रभारी प्रांताध्यक्ष श्री एम आर बघेल,प्रदेश महासचिव श्री शिव कुमार सारथी,प्रदेश संरक्षक श्री प्रेम लाल सारथी, दाऊ राम सारथी,श्री ए आर बघेल,श्री दिनेश लाल,प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री गेंद लाल सारथी,श्री अनिल सारथी, युवा अध्यक्ष बिलासपुर श्री संदीप सोनवानी,राहुल सारथी,दिनेश सारथी,पवन सारथी,राजेश सोनवानी गोलू,जिलाध्यक्ष श्री पवन बघेल,श्री महेश सारथी,श्री विक्रम सिंह सेंगर, श्री दिलीप सारथी छाल रायगढ़,श्री मधु सारथी,श्री शंभू सारथी,श्री आकृत सारथी,श्री सनातन नाग,श्री चैनू सारथी, डॉ. पूरन सारथी,भारद्वाज सारथी,श्री राजेंद्र सारथी,शंकर सारथी,एवं पूरे सारथी समाज ने व्यापक रूप से मुहिम छेड़कर 22 फरवरी श्री सुमंत जी महराज के जन्म जयंती को ज्ञापन के माध्यम से अतिथियों से *”सूत – सारथी कल्याण बोर्ड”* गठन की मांग को प्रदेशभर में मुहिम चलाया तथा उस बोर्ड में समाज के शिक्षित और काबिल व्यक्ति को पदेन अध्यक्ष और सदस्य बनाने की भी मांग करेंगे।
प्रांतीय महासचिव श्री शिव कुमार सारथी ने समाज के सभी जयंती आयोजक जिला अध्यक्षो से अपील किया है कि आगे भी प्रदेशभर के सभी 90 विधायक सभी संसद एवं जनप्रतिनिधियों को आपके वाट्स एप में उपलब्ध ज्ञापन का प्रिंट निकलवाकर मांग पत्र सौंपे एवं विनम्रता पूर्वक मांग करें कि समाज के इस महत्वपूर्ण मांग पत्र को अपने लेटर पैड के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित करें।
इस मौके पर सूत सारथी समाज वैवाहिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
सूत सारथी समाज ने उठाया सूत – सारथी कल्याण बोर्ड की मांग : समाज के उत्थान में साबित होगा मिल का पत्थर – शिव सारथी।
Previous Articleधरमजयगढ़ में वार्षिक सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक आयोजित।


