दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तीसरे दिन का हड़ताल का प्रारंभ बड़े ही जोश और जुनून के साथ हुआ। आज धरना स्थल पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि हड़ताल का समर्थन करने आए थे, उनका कहना है, कि आपका 11 सूत्रीय मांगे बिल्कुल जायज है और वर्तमान सरकार को इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि जनता को जनहित के कार्यों हेतु परेशान ना होना पड़े क्योंकि यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संगठन है। इसके पश्चात सभी तेज तर्रार वक्ताओं ने अपने वक्तव्य से माहौल को क्रांतिकारी बना दिया, माइक संचालक जगन्नाथ नाग मोदी की गारंटी को पूरा करवाने के लिए प्रत्येक संगठन के संगठन प्रमुख को मंच पर बुलाकर हड़ताल के संबंध में सभी का विचार जाना साथ ही सभी ने सहमत होते हुए एक आवाज में कहा कि शासन अगर हमारे इस तीसरे चरण की हड़ताल से प्रभावित होकर मांगे पूरी नही करती है या बातचीत का रास्ता नहीं अपनाती है, तो हम सभी को अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। दोपहर 3:00 के बाद माननीय श्री विष्णु देव साय जी, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी छिंदगढ़ को ज्ञापन सोपा गया। आज ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में ब्लॉक संयोजक नसीब खान, उपाध्यक्ष धनसाय नाग, शारदा ध्रुव, सचिव विमल पटेल, कोषाध्यक्ष सुधाकर गोरला, मीडिया प्रभारी हरि मंडावी, लखन मरकाम प्रवक्ता शिवराम नाग, लच्छा राम बारसे, गोपाल राम सोनवानी एवं सभी संगठन प्रमुख तथा जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार पुजारी और लगभग 680 कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।*
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


