बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में न्योता भोज का आयोजन
सिर्रीखुर्द। बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में समाजसेवी श्री रामदास बघेल जी के सौजन्य से न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित गुरुजी खोमन सिन्हा ने बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों एवं उनके मानवतावादी संदेश “मनखे-मनखे एक समान” पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, समता और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
न्योता भोज के माध्यम से बच्चों में आपसी सहयोग, सेवा भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने इस पुनीत आयोजन के लिए रामदास बघेल जी का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन सिन्हा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव ममता मतावले रामदास बघेल प्रेमबाई बघेल खिलेश्वरी बघेल तोमेश्वरी बघेल हेमंत महेश्वरी पुष्पेंद्र बघेल दयालु राम साहू लीलाराम मतवाले द्रोपती साहू सीता साहू तारिणी वर्मा गुणेंद्र सिन्हा जयप्रकाश सोनवानी विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


