गरियाबंद 23 फरवरी 2024/ विकासखंड देवभोग अंतर्गत ग्राम दरलीपारा के 15 श्रमिको एवं 10 बच्चे सहित कुल 25 लोगों को तेलंगाना राज्य के ईंट भट्ठे से मुक्त कराकर सकुशल जिला लाया है। श्रम पदाधिकारी गरियाबंद ने बताया कि तेलंगाना राज्य के एमएमएस, टीएनआर ईट भट्ठा मालिक श्री किशोर बाबू, ग्राम कोईलागुडेम,जिला – यदाद्रीभुवनागिरी के द्वारा गरियाबंद के श्रमिकों को बंधक बनाकर कार्य कराये जाने संबंधी सूचना श्रमिको के परिजनो से प्राप्त हुई थी। परिजनों द्वारा 19 फरवरी 2024 को कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर अपने परिवार को सकुशल गृह ग्राम लाने के लिए निवेदन किया गया था। उक्त संबंध में त्वरित कार्यवाही किये जाने श्री रामनाथ श्रम पदाधिकारी, जिला- यदाद्रिभुवनागिरी (तेलंगाना) को दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर, जिला गरियाबंद के निवासी जिन्हे श्रमिक कार्य के लिए ग्राम कोईलागुडेम, जिला – यदाद्रीभुवनागिरी लाया गया था, उक्त श्रमिको को अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया गया। जिसके परिपालन में यदाद्रिभुवनागिरी जिला प्रशासन के सहयोग से ईट भट्ठे में कार्यरत सभी 15 श्रमिको एवं 10 बच्चे सहित कुल 25 व्यक्तियों को जिला गरियाबंद निवासी होने का पहचान एवं पुष्टि किया जाकर तत्काल कार्यावाहीकरते हुए दिनांक 20 फरवरी 2024 को रात्रि में ट्रेन के माध्यम से गृह ग्राम/जिला के लिए रवाना कियागया। सभी श्रमिक 21 फरवरी 2024 को रायपुर सकुशल पहुंचने के उपरांत श्रमिकों के द्वाराकार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला-गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर सकुशल गृहग्राम/जिला पहुंचनेकी जानकारी देते हुए जिला प्रशासन यदाद्रिभुवनागिरी का समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही हेतु अभार व्यक्त किया गया।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
गरियाबंद के 15 श्रमिक एवं 10 बच्चे को तेलंगाना के ईट भट्ठा से बंधक मुक्त किया गया
Next Article दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल


