Advertisement Carousel
    What's Hot

    लखनऊ। कलेक्टर लखनऊ ने जिले के  आठवीं तक सभी विद्यालयों की छुट्टी घोषित किया है उक्त छुट्टी भीषण ठंड के मद्देनजर किया है

    परिषदीय तथा अन्य विद्यालयों में पूर्व घोषित अवकाश यथावत रहेगा तथा जिन विद्यालयों में अभी
    तक अवकाश नहीं हुआ है, उन विद्यालयों हेतु निम्न आदेश पारित किए जाते हैं–
    1) कक्षा-8 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में दिनांक 10.01.2024 (दस जनवरी 2024) तक अवकाश घोषित किया जाता है।
    2) कक्षा 9 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही है. उनका समय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के मध्य ही रखा जाएगा। कक्षाएं संचालित करने की स्थिति में विद्यालय द्वारा निम्न प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएंगे

    • ऐसे विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।
    • Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर / खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
    विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।
    • जहाँ सम्भव हो, वहाँ विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।
    3) यह अवकाश मात्र स्टूडेंट्स के लिए अनुमन्य है। टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए नियोक्ता / प्रबन्धक द्वारा अपने स्तर से निर्णय लिया जायेगा ।
    उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

    Share.