जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाकर भाजपा का पर्दाफाश कर रही कांग्रेस।
रोशन चौहान सुकमा
दोरनापाल:–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह अंतर्गत केबिनेट मंत्री कवासी लखमा एवं सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशानुसार दोरनापाल ब्लाक स्तर पर मुख्य प्रवक्ता के रूप में सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू प्रभारी के रूप में रविवार को सुबह 11 बजे दोरनापाल रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता लिया गया जिसमें राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर कांग्रेस अक्रामक हो गई है, जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन के बाद, अब सभी ब्लाक मुख्यालय में भी प्रदर्शन कर जन-जन तक इस मुद्दे को पहुंचा रहे हैं।
रविवार को दोरनापाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने पर मोदी सरकार की तानाशाह रवैया को लेकर ब्लाक स्तरीय पत्रकारवार्ता की गई। जिसमे मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजू साहू ने कहा कि दुनिया के सबसे वड़े लोकतांत्रिक देश में मोदी राज में आज भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की आवाज उठाना गुनाह हो गया है। अदाणी की सेल कंपनियों में 20, 0000 करोड़ या तीन बिलियन डालर हैं, यह पैसा कहा से आया है, ये मोदी अदाणी से क्या रिश्ता है और आज संसद में सच्चाई की आवाज उठाने पर संसद को बंद कर दिया जा रहा है। वार्ता में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष यूथपति यादव, जिला अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस सुकमा सुखराम यादव, श्रम कल्याण सदस्य सुसंतो राय,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माड़वी देवा, शिवकुमार भारती, पुनेम मासा पुनेम बीरा, कतरू खान व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


