Advertisement Carousel
    What's Hot
    दिशा समिति की बैठक 16 जनवरी को

    गरियाबंद 13 जनवरी 2023/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार 16 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से आयोजित की गई है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सांसद महासमुंद श्री चुन्नीलाल साहू करेंगे। समिति से संबंधित समस्त अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ उक्त बैठक में अनिवार्यतः उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

    Share.