गरियाबंद 15 दिसम्बर 2022/ राज्य शासन द्वारा लिये गए निर्णय अनुसार 17 दिसम्बर 2022 को सरकार के 04 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा। गरियाबंद जिले में भी 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय में दो दिवसीय तथा विकासखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जायेगी। उक्त दिवस जिले के गौठानों एवं अन्य स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव से मिली जानकारी अनुसार जिले के सभी गौठानों में 17 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 बजे किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय निकायों के सदस्यगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित कर शासन द्वारा विगत 04 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे प्राथमिक सहकारी सोसायटी परिसर धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
समाचार
17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा
राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रमों का आयोजन
माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का प्रसारण पूर्वान्ह 11 बजे
जिला एवं विकासखंड मुख्यालय में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी


