Advertisement Carousel
    What's Hot

    अधिकारी-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

    गरियाबंद 26 नवम्बर 2022/ कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शनिवार सुबह 11 बजे संविधान की उद्देशिका की शपथ ली। शपथ में कहा गया कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए दृढ़संकल्प हैं। उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री टी आर देवांगन, सहायक अधीक्षक श्री सुदामा ठाकुर, विवेक टेंभरे, मिथलेश कृषाणु सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

    –00–

    Share.