गरियाबंद 10 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कहा है कि जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा समय-सीमा बैठक में होगी। सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टोरेट जनचौपाल पश्चात समय-सीमा बैठक आयोजित होगी। आवेदक पूर्वान्ह 11 बजे जनचौपाल में आवेदन एन्ट्री करायेंगे। आवेदन से संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यालयीन कर्मचारी द्वारा मौके पर आवेदन का निराकरण किया जायेगा। जनचौपाल के निराकृत आवेदन की विभागवार समीक्षा समय-सीमा बैठक में होगी। अधिकारी पूरी तैयारी के साथ जनचौपाल व समय-सीमा बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री मलिक आज अधिकारियों की बैठक में जनचौपाल, जन शिकायत, सीपीग्राम्स और समय-सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। साथ ही प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित कार्यालयों में कार्यालय खुलने व बंद होने, लंच समय और कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के शाखावार कार्य दायित्व उल्लेखित कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को संबंधित क्षेत्र के सभी रामायण मण्डलियों का पंजीयन चिन्हारी पोर्टल में करने निर्देशित किया। साथ ही आगाह किया कि कोई भी रामायण मण्डली पंजीयन से वंचित न हो यह सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने माननीय उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रकरण लंबित न रखकर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से आगामी समय-सीमा बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के समस्त निर्देशों का पालन किया गया है व प्रकरण लंबित नहीं है, संबंधी प्रमाण पत्र कलेक्टर को प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य एजेंसी विभागों को कार्य पूर्णता हेतु समय-सीमा का ध्यान रखते हुए यू.सी/सी.सी. समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ उपार्जन केन्द्रों का द्वितीय भ्रमण कर व्यवस्था देखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगामी समय-सीमा बैठक में उपार्जन केन्द्रवार व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को ग्राम पंचायतों में स्वीकृत मनरेगा के कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने निर्देशित किया। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारी को राजिम से देवभोग तक 130-सी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण व पेंचवर्क कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होने के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों को नये मतदाताओं का नाम जुड़वाने आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गए। आगामी 13 नवम्बर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष मंे आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री चांदनी कंवर , जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर, जिला कोषालय अधिकारी श्री बी.के. तिवारी, उप संचालक सांख्यिकी श्री एस.के बंजारे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बद्रीश सुखदेवे सहित सभी जनपद सीईओ और जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
कलेक्टर ने की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा
जनचौपाल और समय-सीमा बैठक मंगलवार को
जनचौपाल में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा होगी समय-सीमा बैठक में


