गरियाबंद 31 अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2022 का एक दिवसीय आयोजन 01 नवम्बर को स्थानीय गांधी मैदान में किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव के लिए प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल मुख्य अतिथि के आसंदी से एक नवम्बर को शाम 06.30 बजे राज्योत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। एक दिवसीय राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डी कृष्ण सोनी एवं साथियों द्वारा घुमरा नृत्य, श्रीमती पूनम बंसोड द्वारा द्वारा पंडवानी, श्री डगेश्वर विश्वकर्मा द्वारा गौरा-गौरी नृत्य, श्री रवि नेताम एवं साथियों द्वारा कमार नृत्य, सोनम यादव द्वारा गायन, पुष्पेन्द्र साहू द्वारा बांसुरी- तबला जुगलबंदी, यशोमती सेन द्वारा पंडवानी तथा श्री चैतुराम तारक के नेतृत्व में संस्कृति के धरोहर नाचा की प्रस्तुति की जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी तथा हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर लाभान्वित किया जायेगा।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे श्री अमितेश शुक्ल
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
विभागीय प्रदर्शनी भी लगाये जायेंगे


