गरियाबंद 14 अक्टूबर 2022 / राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विगत गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के विकासखण्ड स्तर पर आंखों की देखभाल संबंधी जन-जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला चिकित्सालय गरियाबंद में 12 ऐसे लोगों के आंख का ऑपरेशन किया गया जिनकी आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के कारण चली गयी थी वे अपने रोजमर्रा के सभी कार्यों के लिए अपने परिजनों पर निर्भर थे। ऑपरेशन के बाद दोबारा उनकी आंखों की रोशनी लौट आई है, अब वे अपनी आंखों से फिर से दुनिया देख रहें है वे अपने सभी काम भी खुद से कर सकेंगें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी.उरांव एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. टी.सी. पात्रे के दिशा निर्देशानुसार जिला गरियाबंद अंतर्गत विश्व दृष्टि दिवस कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय कन्या विद्यालय में किया गया। जिसमें प्राचार्य श्रीमति अमिता मेढ़े, नेत्र सहायक अधिकारी श्री आर.पी. साहू एवं नेत्र सहायक अधिकारी श्री रामसखा गौतम व संस्था के समस्त छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। छात्राओं को आंखों की देखभाल, सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 19 छात्राओं के चश्में के नम्बर लिए गये है। शासन द्वारा दृष्टिदोष वाले इन सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा प्रदाय किया जायेगा।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर
जिला चिकित्सालय में 12 लोगों का नेत्र ऑपरेशन किया गया


