छत्तीसगढ़ समाचार

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती।

दोरनापाल:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दोरनापाल द्वारा कांग्रेसियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती मनाई सर्व प्रथम गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा। इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। वहीं लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन के दांत खट्टे किए थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। हम श्रद्धा से याद करेंगे, गांधी के बलिदान को। गांधी जी के जीवन पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में सभी ने राष्ट्रपिता बापू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनके बताए सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता माड़वी, उपाध्यक्ष यूथपति यादव, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, ज पँ उपाध्यक्ष माड़वी देवा, श्रमकल्याण सदस्य सुसन्तो रॉय, जिला महामंत्री सुखराम यादव, एल्डरमैन बलवंत चौहान, बाबूराम यादव मौजूद, गुज्जो जोगा, सुभाष मरकाम व छात्राए मौजुद रहे।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-26376").on("click", function(){ $(".com-click-id-26376").show(); $(".disqus-thread-26376").show(); $(".com-but-26376").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });