Advertisement Carousel

*13फरवरी 2026 राजपत्र मे भर्ती एवं पदोन्नति मे विषयबंधन को बरकरार रखने सरकार से शिक्षकों की अपील,ऋषि राजपूत बोले यह शिक्षागुणवत्ता अभियान का आधार।*

रायपुर :ज्ञात हो प्रदेश मे मुख्यमंत्री शिक्षागुणवत्ता अभियान हेतु हर संभव पहल की जा रही, विषयबंधन भी लागू किया गया है, इसी बीच छग विषयबाध्यता मंच के प्रांतीय संयोजक एवं पदाधिकारी गण ने राजपत्र 13फरवरी 2026 मे लागू विषयबंधन को शिक्षा गुणवत्ता का आधार बताया है, मंच का कहना है इसके बिना शिक्षा की गुणवत्ता संभव नही है प्रदेश भर के विद्यार्थियों का अहित न हो शैक्षणिक हानि न हो अतः सरकार से विषयबाध्यता मंच छत्तीसगढ़ ने इसे भर्ती पदोन्नति मे बरकरार रखने अपील की है, सरकार से अपील कर्ताओं मे ऋषि राजपूत, आनंद साहू, नीलम मेश्राम, अमित ठाकुर ललित साहू, शैलेंद्र साहू, चेतन परिहार, आदि का नाम प्रमुख है।

Share.