मुम्बई । सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मारक्रम की जगह ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। कमिंस ने इससे पहले आईपीएल या किसी भी उच्च स्तरीय टी-20 क्रिकेट में कप्तानी नहीं की है। कमिंस की कप्तानी में पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और एकदिवसीय विश्वकप जीता था। विश्वकप में उनकी सफलता को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए पिछले आईपीएल सत्र से अपना नाम वापस ले लिया था। कमिंस को इस बार आईपीएल की नीलामी में हैदराबाद ने 20 करोड़ की रकम पर टीम लिया। कमिंस के अलावा हैदराबाद के पास ट्रैविस हेड, मारक्रम, फजलहक फारुकी, हाइनरिक क्लासन, मार्को यानसन जैसे खिलाड़ियों के रूप में विदेशी खिलाड़ियों का एक अच्छा पूल है। कमिंस को कप्तान नियुक्त किए जाने से पहले हैदराबाद ने अपने गेंदबाजी कोच में भी बदलाव किया है। आगामी आईपीएल में हैदराबाद सनसाईजर कोलकाता में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। हैदराबाद अगले मुकाबले में 27 मार्च को घरेलू मैदान पर मुंबई से भिड़ेगी।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


