लखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा मुख्यालय में तैनात कांस्टेबल के सीयूजी फोन पर धमकी आने के बाद से हड़कंप मचा है। लखनऊ के महानगर थाने में एफ़आईआर दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। शनिवार की रात कांस्टेबाल के मोबाइल फोन पर धमकी आई। मामला सीएम योगी से जुड़ होने के कारण पुलिस फास्ट हो गई है। आरोपी का पता लगाने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। इससे पहले जनवरी में भी सीएम योगी और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली थी। उस मामले का पुलिस ने कुछ दिनों में ही खुलासा करके आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। बताया जाता है कि लखनऊ के सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह को मोबाइल फोन पर शनिवार की रात 10 बजकर 8 मिनट पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। ऊधम ने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया। उसने तुरंत ही अपने अफ़सरों को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस सेल आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता लगा रही है। पुलिस आरोपी का नंबर ट्रेस कर तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, धमकी के बाद से सीएम योगी की सुरक्षा करने वाली एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। बीते साल भी एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी, इसके बाद पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी भदोही का रहने वाला था।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
उत्तर प्रदेश
By सच


