रायपुर। मुख्यमंत्री निवास रायपुर मे माननीय विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री महोदय जी से मिले श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर एवं कुंवर साय पैंकरा सरपंच जाम टोली एवं अध्यक्ष सरपंच संघ फरसा बहार प्रमोद पैंकरा पूर्व सरपंच बोखी, अरुण खलखो पूर्व सरपंच फरसा बहार, मनोज रात्रे भाजयुमो मंडल पंडरी पानी मीडिया प्रभारी, मनमोहन साय युवा भाजपा कार्यकर्त्ता का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री महोदय जी के समक्ष मांग पत्र सौपा जिसमे ब्लॉक मुख्यालय फरसा बहार मे विगत पांच बर्ष से उप पंजीयक कार्यालय खोलने का निवेदन किया जा रहा है ब्लॉक मुख्यालय फरसा बहार मे उप पंजीयक रजिस्ट्री कार्यालय की आवश्यकता है जमीन खरीदी विक्री के लिए कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय से आश्रित रहना पड़ता है वर्तमान मे फरसा बहार मे 58ग्राम पंचायत है तथा अनुविभागीय कार्यालय राजस्व फरसा बहार मे संचालित है अंतिम छोर माटी पहाड़ छर्रा, पैरवा आरा लावाकेरा, सागजोर के ग्रामीणों को 70से 75किलोमीटर की दुरी तय करके कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय जाना पड़ता है अगर फरसा बहार मे उप पंजीयक कार्यालय खुल जाने से समय तथा पैसे की बचत होगी इसलिए ब्लॉक मुख्यालय फरसा बहार मे उप पंजीयक कार्यालय खोलने हेतु आग्रह किया गया तथा दूसरा मांग ग्राम पंडरी पानी से ग्राम गंझीया डीह तक जर्जर सड़क सुधार एवं सड़क चौडीकरण की स्वीकृति हेतु आग्रह किया गया जिसमे यह सड़क मार्ग से 20ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के लिए ब्लॉक मुख्यालय आने जाने का रास्ता है श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री महोदय जी को अवगत कराया की पांच वर्ष तक इन दोनों मांगो के लिए संघर्ष रत थी यदि दोनों कार्यों की स्वीकृति होती है तो फरसा बहार विकास के नए आयाम को छुएगा तथा उप पंजीयक की विभागीय कार्यवाही अंतिम चरण मे है प्रतिनिधि मंडल की बातो को सुनने के बाद मुख्यमंत्री महोदय जी ने धीरे धीरे सभी मांगो को पूरा कराने का भरोसा दिलाया मुख्यमंत्री निवास रायपुर मे आवेदन देने वाले प्रतिनिधि मंडल मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर, कुंवर साय पैंकरा अध्यक्ष सरपंच संघ फरसा बहार, प्रमोद पैंकरा पूर्व सरपंच बोखी, अरुण खलखो पूर्व सरपंच फरसा बहार, मनोज रात्रे भाजयुमो मीडिया प्रभारी मंडल पंडरी पानी, मनमोहन साय भाजपा युवा कार्यकर्त्ता शामिल थे सभी ने मुख्यमंत्री महोदय जी को ह्रदय से धन्यवाद दिया
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


