Advertisement Carousel
    What's Hot

    फर्जी नियुक्ति:- तीन जाँच के बाद क्या होगी कार्यवाही : सहायक शिक्षिका चंद्रलेखा शर्मा कों आया डी पी आई से बुलावा…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में फर्जी भर्ती के लपेटे में एक शिक्षक नेता की धर्मं पत्नी आ गयी है, जिसकी नियुक्ति फर्जी तरीके से होने के आरोप लगे है। जिस पर जे डी बिलासपुर ने जाँच करवाई जो संदिग्ध और फर्जी होना पाया गया था और जिस पर आगे कार्यवाही हेतु संचालक लोक शिक्षण को भेजा था।उक्त भर्ती जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला दर्रापारा( उरांव पारा )की है, वर्तमान में श्रीमती चंद्रलेखा शर्मा बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मोपका में पदस्थ है।
    श्रीमती चंद्रलेखा शर्मा को डी पी आई ने 25अक्टूबर को दोपहर 12बजे सुनवाई हेतु बुलाया है और अपने नियुक्ति के संबंध में अपना पक्ष रखने दस्तावेज मंगवाया है।
    अगर शिक्षिका अपनी नियुक्ति को वैध साबित नहीं कर पायी तो सरकार उन्हें बर्खास्त कर सकती है और प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस प्रकरण भी बना सकती है। अब सवाल ये भी हैं कि अगर नियुक्ति में दोषी पाई जाती हैं तो इसमें कौन कौन शामिल हैं और क्या प्रशासन उनके लिए भी कुछ एक्शन लेगी?

    Share.