Advertisement Carousel

जन्मदिन पर शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा ने बच्चों को कराया न्योता भोज
सिर्रीखुर्द। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द की शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा ने अपने जन्मदिन को यादगार एवं सेवाभावी रूप में मनाते हुए विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूरी, बड़ा, पापड़, अचार, सलाद, दाल, आलू-चना सहित स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया।
शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा ने कहा कि बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उन्हें पौष्टिक भोजन कराना जन्मदिन मनाने का सबसे सुखद एवं सार्थक तरीका है। न्योता भोज के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक ठाकुरराम साहू, भुनेश्वर साहू, संकुल समन्वयक गिरिवर लाल यादव, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन गुरुजी, राजकुमार सिन्हा, यशवंत सिन्हा, हितेश कंडरा, द्रोपदी साहू, सीता साहू एवं लीलाराम मतावले सहित शिक्षकगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के प्रति उनके इस सेवाभावी प्रयास की सराहना की।

Share.