गरियाबंद 27 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले ने संयुक्त रूप से आज अधिकारियों की बैठक में जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संबंधित न्यायालय में चल रहे 107-16 के प्रकरणों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही के निर्देश दिये। इसी प्रकार सड़क दुर्घटना से उत्पन्न स्थिति व दुर्घटना रोकने हेतु पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने निर्देशित किया गया। वहीं शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सावधानीपूर्वक करने निर्देशित किया गया। संबंधित क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में तौल आदि पर भी विशेष नजरे रखने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना से अवगत कराया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

