Advertisement Carousel
    What's Hot
    शांति समिति की बैठक 20 अप्रैल को

    गरियाबंद 19 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक की अध्यक्षता में गुरुवार 20 अप्रैल को  संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अपरान्ह 4.30 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। ज्ञात हो कि शनिवार 22 अप्रैल  को परशुराम जयंती एवं ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। इन दोनों पर्वो को ध्यान में रखते हुए संबंधितों को शांति समिति की बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

    Share.