गरियाबंद 16 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश पर कल जिला कार्यालय के कक्ष में चतुर्थ चरण रेत खदान नीलामी रिवर्स ऑक्सन के माध्यम से अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में किया गया। जिला खनिज अधिकारी श्री फागूराम नागेश ने बताया कि जिले तीन रेत खदान पूरनापानी, कुरूसकेरा और पोलकर्रा के लिए आमंत्रित निविदा खोला गया। जिसमें कुरूसकेरा रेत खदान के लिए 454 बोली प्राप्त हुआ, जिसमें 436 बोलीदार पात्र पाये गये और 18 बोलीदार अपात्र मिले। इसी प्रकार पुरनापानी रेत खदान प्राप्त 46 बोली में से 21 बोलीदार पात्र एवं 25 बोलीदार अपात्र एवं पोलकर्रा रेत खदान के लिए प्राप्त 42 निविदा बोली में से सभी बोलीदार पात्र पाये गये। इस दौरान रेत खदान के बोलीदारों की उपस्थिति में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से लॉटरी पद्धति के माध्यम से अधिमानी बोलीदार चयनित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, एसडीएम श्री भूपेन्द्र साहू, श्री हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन, कार्यपालन अभियंता श्री बर्मन, श्री पैकरा सहित खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बोलीदार उपस्थित थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रेत खदान के बोलीदारों की उपस्थिति में लाटरी पद्धति के माध्यम से अधिमानी बोलीदार चयनित
अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में किया गया


