दिव्यांग बच्चों/पालक/शिक्षक को प्रशिक्षण सह सामग्री वितरित किया गया।
पखांजूर= विकास खण्ड में कलेक्टर महोदय के निर्देसानुसार ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग अध्ययनरत बच्चों का समावेशी शिक्षा पर उन सभी बच्चों के पालक/शिक्षक को बच्चों के अनुरूप शिक्षण देना और विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का समावेश करते हुए बीआरपी धर्मेन्द्र कस्तूरे एवं युपेंद्र कस्तूरे ट्रेनश द्वारा सभी बच्चों को शून्य से लेकर समाज में योग्य व्यक्ति बनाने में पालक/शिक्षक का अहम योगदान होता है। जो बच्चों को आईडीफिक्सेशन का दायित्व रखता है। जिसमें ब्लॉक के 120 बच्चों और पालक को बुला कर बच्चों के बौद्धिक स्तर पर चर्चा किया गया। तत्पश्चात भोजन दिया गया और ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी देवकुमार शील और खण्ड श्रोत समन्वयक विप्लव बैनर्जी के करकमलों द्वारा के अति आवश्यक वाले बच्चों को ट्राई सायकल और श्रवण किट तथा चश्मा का वितरण किया गया जिसमें ब्लॉक के पालक रविशंतर राणा, शान्ति यादव, श्वेता विश्वाश, गरिमा नाग, राहुल कोवाची एवं शिक्षक प्रकाश चन्द् कांगे, लालमन पटेल, लोकेश मिश्रा, संगीता मजूमदार, गौरचन्द हालदार आदि अनेकों पालक शिक्षक गण शामिल थे।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


