Advertisement Carousel

रफ कॉपी पेपर से भी गया बीता रहा आज का केंद्रीयकृत 5 वीं बोर्ड प्रश्न पत्र..!!

रायपुर।  केंद्रीयकृत 5 वीं बोर्ड परीक्षा लेने के नाम पर आज परीक्षार्थियों को जो प्रश्न पत्र दिया गया था वह अत्यंत स्तर विहीन था,केवल प्रश्न पत्र रहता तो चल भी जाता परन्तु परेशानियां तो तब हुई जब इस रफ कॉपी से भी गए बीते पेपर पर उत्तर भी लिखना था। कई 5 वीं के बच्चों ने बताया कि कॉपियां लिखते लिखते फट गई है, लिखने से दूसरी तरफ स्याही दिख रही थी, जिससे अन्य प्रश्न उत्तर पढ़ने में दिक्कत हो रही थी। शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने कहा कि इस गुणवत्ताविहीन पेपर की क्वॉलिटी को लेकर अवश्य जांच होनी चाहिए और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। प्रदेश मीडिया प्रभारी और जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा परीक्षार्थियों को आज गणित का प्रश्न हल करने लायक उत्तर की पर्याप्त जगह का अभाव था,और रफ कार्य हेतु भी कोई जगह नही दी गई थी जो कि उचित नही। प्रश्न पत्र की क्वॉलिटी पर अवश्य ध्यान देना चाहिए तथा उत्तर लिखने हेतु पर्याप्त जगह भी दिया जाना चाहिए।

राज्य स्तरीय केंद्रीकृत प्राथमिक परीक्षा 2026*
समीक्षा के कुछ प्रश्न
1. पर्यवेक्षक हस्ताक्षर के लिए कोई स्थान नहीं।
2. बच्चों के उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं दिया गया,जिससे बच्चे चाहकर भी सिस्टमेटिकली गणित हल नहीं कर पाए,बच्चों के साथ नाइंसाफी।
3. प्रश्नपत्र निर्माण में ब्लू प्रिंट औचित्यहीन।
4. कभी इस परीक्षा को केंद्रीकृत प्राथमिक परीक्षा,कभी प्राथमिक पात्रता परीक्षा,कभी प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा अलग अलग नाम से संबोधन ।
॥5. उत्तर पुस्तिका पैकिंग में भी विभिन्न प्रकार के दिशानिर्देश।
*6. कुल मिलाकर विभाग मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष में बजट अनुरूप कार्य करने में असफल* ।

 

Share.