Advertisement Carousel

टीईटी के लिए होगी विभागीय सीमित परीक्षा,?

माशिमं ओपन बोर्ड से होगा पत्राचार डीएड,!

शिक्षकों का टेट व डीएड सहजता से हो – डीपीआई

सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा करने टीचर्स एसोसिएशन ने दिया सुझाव – हुई लंबी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद के जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में ऋतुराज रघुवंशी संचालक डीपीआई, अशोक नारायण बंजारा सहायक संचालक से मुलाकात करके टीईटी के लिए विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित करने, एवं पत्राचार के माध्यम से बीएड प्रशिक्षण कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन देते हुए चर्चा में पक्ष रखा गया है कि छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 17 अगस्त 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है, इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किया जावे साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर 2025 को पारित निर्णय में हस्तक्षेप/पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए अत्यंत आवश्यक हो तो शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा किया जावे।

विभागीय सीमित टेट परीक्षा हेतु संयोजक डीपीआई हों एवं प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जिला परीक्षा संयोजक के रूप में विभागीय सीमित परीक्षा लेंवे, पदोन्नति हेतु विभागीय सीमित परीक्षा पूर्व में भी सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था।

सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता जो केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखते हैं, उन सभी के लिए एनसीटीई के नियमानुसार कोर्स निर्धारण कर 6 माह के बीएड कोर्स शीघ्र प्रारम्भ किया जावे।

इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से अनुबंध कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ओपन बोर्ड को जिम्मेदारी देते हुए बीएड पत्राचार का संपर्क क्लास पूर्ण कर शीघ्र बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जावे।

चर्चा करते हुए डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी ने कहा कि शिक्षकों के लिए विभागीय टेट परीक्षा व पत्राचार से बीएड कराने का सुझाव शिक्षक हित मे है, शिक्षक सहजता से पात्रता व दक्षता प्राप्त करें यह विभाग प्रयास कर सकता है।

ज्ञापन देकर चर्चा करने वाले प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश पदाधिकारी योगेश सिंह ठाकुर, जितेंद्र मिश्रा, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, धमतरी जिलाध्यक्ष डॉ भूषण चंद्राकर, महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी, बालोद जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, आशीष गुप्ता, सहित पदाधिकारी शामिल थे।

परमेश्वर निर्मलकर
जिला अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
मो. 8839492460

Share.