छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज अभनपुर, बेलर परिक्षेत्र का 31 वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ।
अभनपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज अभनपुर, बेलर परिक्षेत्र का 31 वां वार्षिक अधिवेशन ग्राम धुसेरा (अभनपुर) में आयोजित किया गया, जिसमें अतिथियों के द्वारा संत गाडगे जी महाराज एवं नातिन धोबिन माता के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में संत गाडगे जी महाराज को स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक सुधार का महान प्रेरणा स्रोत बताया । उन्होंने कहा कि संत का जीवन मानव सेवा, समानता और जागरूकता का संदेश देता है, जिसे समाज को आत्मसात करना चाहिए । साथ ही समाज के कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री इंद्र कुमार साहू जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं युवा साथियों को समाज में आकर जोर-शोर से भाग लेने का आह्वान किया ।
अधिवेशन में विशेष अतिथि श्री चूड़ामणि निर्मलकर जी पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल पुरानी बस्ती रायपुर, श्रीमती चंचल राजा दीवान जी सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,श्री नरेश बैंस जी सरपंच ग्राम पंचायत धुसेरा, श्री नरेश मारकण्डेय जी उपसरपंच ग्राम पंचायत धुसेरा, श्रीमती जितेश्वरी कामेश्वर साहू जी पूर्व सरपंच ग्राम धुसेरा । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम निर्मलकर एवं श्री झुमुक निर्मलकर संरक्षक झेरिया धोबी समाज, श्री कल्याण निर्मलकर अध्यक्ष झेरिया धोबी समाज, श्री गणेश निर्मलकर कोषाध्यक्ष, श्री जनक राम निर्मलकर सचिव, श्री परमेश्वर निर्मलकर एवं श्री मनहरण निर्मलकर उपाध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती ओमेश्वरी निर्मलकर अध्यक्ष, श्रीमती जमुना निर्मलकर, श्रीमती गुंजा निर्मलकर, श्रीमती हीराबाई निर्मलकर, श्रीमती रामेश्वरी निर्मलकर सहित विभिन्न ग्रामों से आए पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे । सभी वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज जी के सिद्धांतों, स्वच्छता, शिक्षा, भाईचारा और सामाजिक समरसता को अपनाने का आह्वान किया ।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


