Advertisement Carousel

रीता भगत ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया

जबलपुर में 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित 45वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शासकीय शाला नवापारा, विकासखण्ड पत्थलगांव, जिला जशपुर की सहायक शिक्षक श्रीमती रीता भगत (प्रधान पाठक) ने डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य एवं शिक्षक समाज का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में देशभर के 21 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा 40 सदस्यीय महिला एवं पुरुष वर्गों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फेडरेशन की प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य रीता भगत प्रधान पाठक ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “रीता भगत जी की सफलता पूरे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि शिक्षक केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।”

नेतृत्व के वक्तव्य

– प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि “मैडम ने संगठन के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खेल के माध्यम से एक नई पायदान पर रखा है। उन्होंने सभी युवाओं को प्रेरणा का स्रोत बनाते हुए सफलता हासिल की है।”

– प्रदेश सचिव राजू टंडन ने बधाई देते हुए कहा कि “रीता भगत जी को गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर हम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हमारे संगठन के साथियों को भी खेल विधाओं में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की भागीदारी राज्य के लिए प्रेरणादायी रहेगी।”

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा संयुक्त रूप से बधाई प्रेषित किए हैं।
रविन्द्र राठौर, राजू टंडन, देवेंद्र हरमुख, मनीष मिश्रा, शेषनाथ पाण्डेय, बसंत कौशिक, कौशल अवस्थी, अश्वनी कुर्रे, सुरजीत सिंह चौहान, सिराज बक्श, पुरुषोत्तम झाड़ी, आदित्य गौरव साहू, टिकेश्वर भोई, तरुण वैष्णव, गोकुल जायसवाल, विजेंद्र चौहान, रोशन सहारे, नोहर चंद्रा, राजेंद्र वर्मा, मनीष डडसेना, हुलेश चंद्राकार, उमा पाण्डेय, नेमी सिन्हा, विपिन यादव, रूपिका रानी मरकाम, चंद्रप्रकाश तिवारी, दिलीप लहरें, अशोक धुर्वे, वीरेंद्र यादव, पंकज लहरें, दिनेश नायक, अशोक नाग, राम नरेश अजगल्ले, कोमल साहू, रीता भगत, महेश सेठी, दुर्गा वर्मा, मंजू देवांगन, बुधनी अजय, काशी नाथ बघेल, यशवंत यादव, मनोज कश्यप, सीडी भट्ट, रणजीत बनर्जी, आलोक त्रिवेदी, त्रिपेश चापड़ी, संतोष यादव, केशरी पैकरा, प्रदीप पटेल, आशीष गुप्ता, यशवंत दुबे, अभिजीत तिवारी, हेमकुमार साहू, छबि पटेल, इंद्रजीत शर्मा, बिहारीलाल बेरठ, राजेश मिश्रा, रामकृष्ण साहू, उत्तम बघेल, राजा राम पटेल, धनंजय सिंह, नान्हू राजवाड़े, रविन्द्र गिरी, दीनबंधु वैष्णव सभी ने रीता भगत मैडम के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share.