Advertisement Carousel

    शिक्षक एवं साहित्यसेवी खोमन सिन्हा को “SSIF हिंदी साहित्य सम्मान–2026” से सम्मानित।


    गरियाबंद:-
    शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु गरियाबंद जिले के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं साहित्यसेवी श्री खोमन सिन्हा को श्री सत्यदीप फाउंडेशन (SSIF), नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित “SSIF हिंदी साहित्य सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार–प्रसार, रचनात्मक लेखन तथा शैक्षिक नवाचारों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
    श्री सिन्हा लंबे समय से शिक्षण के साथ-साथ साहित्य सृजन, सामाजिक चेतना और भाषा-संवर्धन के कार्यों में संलग्न हैं। उनकी रचनाएँ विद्यार्थियों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों के बीच प्रेरणास्रोत रही हैं। इस सम्मान से जिले एवं प्रदेश के शैक्षिक-साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है।
    सम्मान प्राप्ति पर शिक्षाविदों, साहित्यकारों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने श्री सिन्हा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    Share.