प्रदेश शिक्षक महासंघ कांकेर नेजिला शिक्षा अधिकारी कांकेर द्वारा सहायक शिक्षक का प्रधान पाठक पदोन्नति करने में गोपनीय चरित्रवाली के नाम से कर रहे है टालमटोल ।
कांकेर। प्रदेश शिक्षक महासंघ कांकेर द्वारा के द्वारा सहायक शिक्षक पदोन्नति हेतू जिला संयोजक महेश राम कोटपरीया और संभाग संचालक उत्तम सिन्हा प्रमुखता द्वारा डी.ई.ओ श्री रमेश कुमार निषाद जी के पास सहायक शिक्षक के हित में आपके द्वारा 26 जनवरी तक पदोन्नति प्रधान पाठक पद पर करने का बाद कहा गया था। किन्तु पूरे जनवरी माह बीत जाने के बाद भी पदोन्नति हेतु डेट लाइन जारी न कर पाना ज़िला शिक्षा अधिकारी कांकेर का उदासीनता को दर्शाता है। जिसने शीघ्र से शीघ्र पदोन्नति के की बात संघ द्वारा बाते जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया ।जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद द्वारा 26 जनवरी 26 सहायक शिक्षक संवर्ग का पदों से अधिक पदो में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति करने की बात कहा गया था जो सही है और करूंगा भी । लेकिन सभी ब्लॉकों से सहायक शिक्षक संवर्ग का गोपनीय चरित्रवाली नहीं मिलने के कारण नहीं हो पा रहा है। एक हफ्ते में गोपनीय चरित्रवाली जमा नहीं होने पर अधिक पात्र सहायक शिक्षक का सूची जारी कर गोपनीय चरित्रवाली मंगाया जाएगा। जिससे संघ द्वारा भी सहयोग की अपेक्षा किए ताकि अधिक सहायक शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति हो सकेगा। तथा आदिवासी अंचल पर कार्यरत सभी कर्मचारी को विशेष अतिरिक्त अवकाश , परीक्षा अनुमति आदेश पर शीघ्र पहल किया जाएगा।तब प्रदेश शिक्षक महासंघ के ज़िला अध्यक्ष महेश्वर कोटपरिया ने कहा कि आपके कार्यकाल पर शीघ्र से शीघ्र पदोन्नति हो ऐसा उम्मीद और भरोसा है, मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रदेश शिक्षक महासंघ के ज़िला अध्यक्ष महेश्वर कोटपरिया,प्रांत उपाध्यक्ष उत्तम सिन्हा, प्रदेश सह सचिव उमेश कुमार शुक्ला, संतोष कुमार वट्टी, ब्लॉक अध्यक्ष भानुप्रतापपुर नितिन तिवारी , कुम्हराज सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष अंतागढ़ लिलेश्वर महावे. जिला उपाध्यक्ष रोहित बघेल, लालमन पटेल ब्लॉक कोयलीबेड़ा राजकुमार साक्षी, ब्लॉक अध्यक्ष चारामा लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, अशोक उर्वशा जिला महासचिव ,मोनू कौशल जिला मीडिया प्रभारी, धर्मदास जोशी, कांकेर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश रंजन जैन, कैलाश कोमरा , पंचम नेताम सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे।


