Advertisement Carousel

*सूत सारथी कल्याण बोर्ड सामाजिक उन्नति के लिए जरूरी – विधायक सुशांत शुक्ला*
*प्रतिनिधि मंडल ने किया विधायक शुक्ला से भेंट*
बिलासपुर – सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधि मंडल समाज के संरक्षक श्री ए. आर.बघेल एवं प्रभारी प्रांताध्यक्ष श्री एम आर बघेल जी के नेतृत्व में बेलतरा विधानसभा के विधायक सुशांत शुक्ला जी से उनके “सेवा सदन” में मुलाकात किए प्रतिनिधि मंडल ने सर्व प्रथम विधायक जी को गुलदस्ता भेंटकर शाल भेंटकर स्वागत किया एवं दो दिवसीय सामाजिक महासम्मेलन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का एलबम फोटो भेट किए।उसके बाद सूत सारथी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन बुक का विमोचन करके विधायक श्री सुशांत शुक्ला को प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री के नाम “सूत सारथी कल्याण बोर्ड” गठन संबंधी परिपत्र सौंपकर समाज की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को एक मांग पत्र के साथ विधायक जी को लेटर लिखने का आग्रह किया। जिस पर माननीय विधायक ने अपने निज सचिव को तुरंत पत्र लिखने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री ए आर बघेल एवं प्रभारी प्रांताध्यक्ष श्री एम आर बघेल जी ने सूत सारथी समाज के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं समाज के परंपरागत सामाजिक व्यवसाय घोड़ा गाड़ी एवं वर्तमान वैवाहिक कार्यक्रम में रथ की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए समाज के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे परंपरागत कार्य को राज्य शासन द्वारा सहयोग व संरक्षण दिए जाने के महत्व पर गंभीर चर्चा किए।
सूत सारथी समाज के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष श्री अनिल सारथी एवं बिलासपुर युवा अध्यक्ष संदीप सोनवानी ने समाज के इस महत्वपूर्ण कार्य को बिना किसी झिझक के सर्व हित में सामूहिक प्रयास किए जाने का आह्वान समाज से किए है उन्होंने बताया कि जिस तत्परता से वर्तमान प्रांतीय कमेटी ने इस महत्वपूर्ण मांग के लिए संघर्ष कर रहे हैं आने वाले समय में निश्चित ही बोर्ड गठन का मार्ग प्रशस्त होगा और सूत सारथी समाज को इसके जरिए राजनैतिक हिस्सेदारी मिलेगा।
बिलासपुर जिला उपाअध्यक्ष श्री पवन सारथी,मनीष सारथी,आनंद राठौर सारथी ने माननीय विधायक से समाज हित में आज दिवस को बहुत ही सकारात्मक चर्चा किए जाने की जानकारी प्रसारित किया है।
आज के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री ए आर बघेल संरक्षक, श्री एम आर बघेल प्रभारी प्रांताध्यक्ष श्री शिव कुमार सारथी प्रदेश महासचिव श्री संदीप सोनवानी युवा जिला अध्यक्ष, श्री अनिल सारथी दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष,श्री पवन सारथी जिला उपाध्यक्ष,श्री आनंद राठौर सारथी,श्री राजा सोनवानी,श्रीमति रानी सोनवानी सहित बड़ी संख्या में सूत सारथी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share.