सेवानिवृत प्रधानपाठक विश्वनाथ भारद्वाज का ससम्मान शाल श्रीफल से बिदाई ,पदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान समारोह आयोजित।

गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक के संकुल केंद्र धवलपुर के माध्यमिक शाला जंगल धवलपुर के प्रधान पाठक विश्वनाथ भारद्वाज क़ो शिक्षकीय सेवा से सेवा निवृत होने पर संकुल केंद्र धवल पुर और संकुल केंद्र घटोंद के शिक्षकों के द्वारा बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वहीं दोनों संकुल से पदोन्नति प्राप्त शिक्षक जो प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होकर अन्यत्र पदस्थ हुये है उनका संकुल परिवार कीं ओर से सम्मान कर भेंट प्रदान किये गये।
बिदाई समारोह मे श्री भारद्वाज जी के 38वर्षीय शिक्षकीय दायित्व के दौरान उनके व्यवहार कार्य शैली और संघर्ष क़ो याद कर उनके उज्जवल भविष्य कीं कामना कर साशाल श्रीफल भेंट कीं गई।
कार्यक्रम मे अपने उद्बोधन मे भारद्वाज नें साथी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।
वहीं संकुल के पदोन्नत प्रधान पाठक माध्यमिक शाला हुमेश्वर सिन्हा ,देव लाल सिन्हा भोज लाल यादव राम सिंह यादव प्राथमिक प्रधान पाठक इदरीश मोहम्मद खान का सम्मान कर डायरी भेंट किया गया।
साथ ही मा. शा. प्रधानपाठक मे पदोन्नति हुए आदरणीय श्री एच. एल सिन्हा मा. शा. मरदाकला, श्री आर. एस यादव जी मा. शा. कामेपुर, श्री डी. एल सिन्हा जी मा. शा. धवलपुर, श्री मती शशिकला खाखा मा. शा. मोंहदा, एवं प्राथमिक प्रधानपाठक मे पदोन्नति हुए श्री इदरीश मो. खान जी प्रा. शा. महेन्द्रगढ़ तथा श्री राजेश कुमार यदु जी सहा. शिक्षक बोइरगांव का दोंनो संकुल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया l
कार्यक्रम का संचालन श्री हेमसिंह प्रधान, एच एम प्रा. शाला तुपेंगा ने किया l


