खोमन लाल सिन्हा को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी बधाई
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द के सहायक शिक्षक खोमन लाल सिन्हा को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं नवाचार के लिए हाल ही में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर फिंगेश्वर विकासखण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
बधाई प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से –
आदरणीय रामेन्द्र जोशी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर हेमन्त साहू, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर
अनिल ध्रुव, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, फिंगेश्वर
सुभाष शर्मा, सहायक विकास खंड श्रोत समन्वयक
विकास खंड फिंगेश्वर कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे।
सिन्हा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-
“आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं बल्कि पूरे शिक्षा जगत और क्षेत्र की गौरवपूर्ण उपलब्धि है।”
इस अवसर पर शिक्षा विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी श्री सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


