Advertisement Carousel
    What's Hot
    नवनियुक्त जिला पंचायत सीईओ श्री घासीदास मरकाम ने कार्यभार किया ग्रहण
    अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को एसडीएम गरियाबंद का प्रभार
    अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह राजपूत बने उप जिला निर्वाचन अधिकारी
    कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

    गरियाबंद 20 जनवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा जिले के लिए नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री घासीदास मरकाम ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी प्रकार नव नियुक्त अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तत्पश्चात कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है। जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सिंह राजपूत को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को गरियाबंद एसडीएम बनाया गया है। श्री कुमार सिंह नागेश जिला अंकेक्षक (पंचायत) को प्रभारी उप संचालक पंचायत का प्रभार दिया गया है।
    लिंक अधिकारी – कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी श्री अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे। श्री अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी श्री प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर होंगे। प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी श्री नवीन भगत अपर कलेक्टर, श्री नवीन भगत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी सुश्री ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार सुश्री ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी श्री नवीन भगत अपर कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खलखो के लिंक अधिकारी सुश्री ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे।

    Share.