Advertisement Carousel

 

मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नति की मांग को लेकर विधायकों को सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर।
प्रांतीय निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आदरणीय प्रांताध्यक्ष श्री रविंद्र राठौर के मार्गदर्शन में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने एवं क्रमोन्नति की मांग को लेकर 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विधायकों को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक बिल्हा एवं जिला बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा आदरणीय बिल्हा विधायक, बिलासपुर विधायक एवं बेलतरा विधायक को ज्ञापन सौंपकर सहायक शिक्षकों की वर्षों से लंबित मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। ज्ञापन के माध्यम से “मोदी की गारंटी” के अनुरूप शिक्षकों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

इस अवसर पर प्रांतीय सलाहकार रंजीत बैनर्जी, प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय, बिल्हा ब्लॉक संरक्षक एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष विकास कायरवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता सोनी, जिला सचिव श्री पोलेश्वर यादव उपस्थित रहे।

जिला टीम से श्री तामेश्वर सनाढ्य, श्री देवकुमार मरावी, श्री इंद्रमन मरावी एवं बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल सेन, दिनेश दिवाकर, ब्लॉक सचिव आशुतोष राजपूत,ब्लॉक सह सचिव चंद्रशेखर नवरत्न, संगठन मंत्री श्री रवींद्र बागड़े , दिनेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सहायक शिक्षकों के साथ वेतन निर्धारण में व्याप्त विसंगति एवं क्रमोन्नति से वंचित रखा जाना गंभीर विषय है। शासन द्वारा शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने की स्थिति में संगठन आगे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।

 

Share.