Latest News

गर्मी के चलते आंगनबाड़ी संचालन हुआ परिवर्तित ,अब 7-11बजे तक होगी संचालित

Posted on

गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन
अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
 

गरियाबंद, 02 अप्रैल 2024/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्मी की अधिकता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 8 अप्रैल से 15 जून 2024 तक आगनबाड़ी केन्द्र संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया जाये। समयवधि में उक्त परिवर्तन करने पर केन्द्र संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरान्त 16 जून से पुनः आगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रातः 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घण्टे के लिये किया जायेगा


There is no ads to display, Please add some
Click to comment

Most Popular

Exit mobile version