Advertisement Carousel

संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर को पदोन्नति,परीक्षा अनुमति, युक्ति युक्तकरण आदि पर संयुक्त शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन……अधिकारियों से हुई लंबी चर्चा में जल्द सकारात्मक परिणाम का मिला भरोसा

बिलासपुर संभाग के शिक्षा विभाग में शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक 29.01.2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ संभाग बिलासपुर का प्रतिनिधि मंडल उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला के अगुवाई में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर श्री आर पी आदित्य, सहायक संचालक जे के शास्त्री से मिलकर ज्ञापन सौंपकर लंबी चर्चा किया। ज्ञापन में मांग किया गया कि प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूरा कर पात्र शिक्षकों का पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी किया जावे। सहायक शिक्षक से शिक्षक की पदोन्नति गत 03 वर्षों से लंबित है जिसे प्राथमिकता देते हुए जल्द पदोन्नति किया जावे। संभाग स्तर 2018 से आज तक लंबित परीक्षा अनुमती को समीक्षा कर शीघ्र आदेश जारी किया जाए। परीक्षा अनुमति को सुगम करते हुए अधिकार का विकेंद्रीकरण कर जिला और विख स्तर से सभी परीक्षा अनुमति जारी किए जाने का व्यवस्था किया जावे। 2018 से आज तक जारी परीक्षा अनुमति आदेश को एवं आगामी जारी होने वाले आदेश को कार्यालय के पोर्टल में अपलोड किया जाए ताकि संबंधित शिक्षकों को यह समय पर प्राप्त हो सके। क्योंकि यह देखा गया है कि समय पर आदेश जारी नहीं होने या आदेश जारी होने के बाद भी शिक्षकों को उसकी जानकारी नहीं मिल पाती। युक्ति युक्तकरण के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में कुछ शिक्षकों का अपील मान्य किया गया है लेकिन उसका निराकरण जिला स्तर पर आज पर्यंत नहीं किया गया जो एक गंभीर उदासीनता का मामला है इन सभी विषयों पर अधिकारी महोदय से सकारात्मक चर्चा हुआ। डीईओ सारंगढ़ को तत्काल दूरभाष द्वारा युति युक्तकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं पदोन्नति एवं परीक्षा अनुमति के संबंधित कार्य को एक समय सीमा तय कर निराकरण का भरोसा प्रतिनिधि मंडल को दिया गया।
आज के प्रतिनिधि मंडल में संघ के उप प्रान्तध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, संभाग अध्यक्ष मोहन लहरी जिला अध्यक्ष रायगढ़ श्री राजकमल पटेल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुंगेली बलजीत सिंह, पदाधिकारी कार्तिक चौहान, चेतन चौधरी, बीजे लाल पटेल, दीनबंधु जायसवाल, रामचरण साहू, अजय पटनायक, अजय वर्गीस, सुरेन्द्र डहरिया,राम दास गंधर्व, सूरज मंडल आदि शामिल रहे।

Share.