Advertisement Carousel

 

राष्ट्रीय जम्बूरी में जितेंद्र शर्मा को उत्कृष्ठ सेवा हेतु मिला सम्मान : राष्ट्रीय मंच में गुंजा बालोद जिले जितेंद्र शर्मा की आवाज, BSG पत्रिका,मीडिया और अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में अहम भूमिका के कारण हुए सम्मानित

बालोद। छत्तीसगढ़ नाइट का मंच संचालन, राष्ट्रीय भारत स्काउट्स गाइड्स की ई मैगजीन, मीडिया हाउस के पत्रकारों से समन्वय, NHQ उच्चाधिकारियों का अतिथि सत्कार, आवास आदि महत्वपूर्ण कार्यो को उत्कृष्ठता से संपादित करने पर हुआ बालोद के स्काउटर जितेंद्र शर्मा का सम्मान*

*स्कूल लौटने पर प्राचार्य सहित शाला परिवार ने भी किया अभिनंदन : सक्रियता व प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर्स जम्बूरी छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक रहा। जिले वासियों के लिए यह गौरव की बात रही कि इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने का अवसर मिला। 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के सक्रिय स्काउटर गाइडर्स, रोवर रेंजर्स लीडर्स की सेवाएं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ली गई। शिक्षामंत्री व पदेन अध्यक्ष गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिलाशिक्षाधिकारी मधुलिका तिवारी के मार्गदर्शन में राज्य आयुक्त अशोक देशमुख, राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन,एसओसी (स्काउट)अमित क्षत्रिय, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ पूनम साहु तथा जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव द्वारा बालोद जिले के शा उ मा वि फागुन्दाह में पदस्थ व्याख्याता जितेंद्र शर्मा (प्री ALT स्काउट मास्टर,पूर्व जिला सचिव जिला स्काउट्स संघ बालोद) को प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर्स जम्बूरी में छग की ओर से मंच संचालन,BSG की राष्ट्रीय पत्रिका निर्माण में सहयोग प्रदान करने, मीडिया प्रभारी के रूप में जम्बूरी कार्य के प्रचार प्रसार, नेशनल हेडक्वाटर्स के पदाधिकारियों के अतिथि सत्कार व अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपादित करने का दायित्व प्रदान किया गया था। उपरोक्त कार्यो को उत्कृष्ठता से संपादित करने के लिए जितेंद्र शर्मा को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ,राज्य सचिव जितेंद्र साहू, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव द्वारा जम्बूरी मोमेंटो, ट्रैकसूट, पेन, डायरी आदि स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, संयुक्त सचिव वीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइड जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पांडे, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला शिक्षाधिकारी मधुलिका तिवारी,जंबूरी नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह आयोजित रखा गया था। इस सम्मान समारोह में जंबूरी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर्विस रोवर-रेंजर एवं प्रभारियों का विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जम्बूरी समाप्ति पश्चात जितेंद्र शर्मा के स्कूल लौटने पर प्राचार्य एल एस रावटे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गिरीश हिरवानी के नेतृव में शाला परिवार, छात्र संघ तथा शाला प्रबंधन समिति द्वारा उनका सम्मान व अभिनंदन किया गया,जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि जितेंद्र शर्मा शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा रहे है।

प्री ALT स्काउट मास्टर जितेंद्र शर्मा ने इस ऐतिहासिक और वृहद आयोजन में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया,साथ ही उन्होंने, NHQ के डायरेक्टर अमर क्षेत्री,ई मैगजीन पत्रिका के टीम प्रमुख सुनील पटेल,युवराज देशमुख का विशेष आभार व्यक्त किया।जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर एवं उनकी टीम तथा जिला प्रेस क्लब, प्रेस क्लब बालोद, सिटी प्रेस क्लब, प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं समस्त मीडिया हाउस के पत्रकारों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जंबूरी आयोजन की सुरक्षा, आवास,जल,भोजन व्यवस्था एक बड़ी चुनौती थी जिसे सफलता पूर्वक उत्कृष्ठता से संपादित किया गया । आयोजन की सकारात्मक खबरों,विभिन्न गतिविधियों एवं देश के विभिन्न प्रदेशों की कला संस्कृतियों को जन जन तक पहुंचने की एक बड़ी चुनौती थी। जिसे पूरी टीम सके सहयोग से दूधली गांव में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को विश्व पटल में स्थापित किया।

जंबूरी पत्रिका टीम के सुनील पटेल,जितेंद्र शर्मा,स्वप्निल,हिमांशु पांडेय,गौरी शंकर,सोहन,मारुति शर्मा व अन्य सदस्यों तथा मीडिया टीम के जितेंद्र शर्मा,मारुति शर्मा,अवधेश विश्वकर्मा, कमलेश साहू,कृष्णकुमार ध्रुव, रवि कुमार बैगा, दीपक यादव, मिलन सिंह सिन्हा आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

*जितेंद्र शर्मा*

Share.