गरियाबंद पुलिस द्वारा मोबाइल लूट के दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।
लूट के प्रकरण में तीन आरोपी थे, संलिप्त। दो आरोपी की गई है,गिरफ्तारी। फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
💥 *कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद।*
*गरियाबंद* – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनाक 05.03.2026 के रात्रि तगभग 08:00 बजे ग्राम कोचबाय के अपने साथी के साथ मोटर सायकल से कोकड़ी स्थित मोबाइल दुकान में मोबाइल रिपेरिंग हेतु दिया था। जिसे बनवाने के बाद मोबाइल को लेकर पेट्रोल पंप पेट्रोल डलवाने जा रहे थें। आटो पार्ट दुकान के पास खड़ाकर मोटर सायकल का साईड स्टैण्ड का स्प्रिंग निकल गया था। जिसे बना रहे थे। उसी समय डाक बगला पारा का फलेश्वर उर्फ ननचू एंव अन्य दो साथी एक राय होकर लूट करने की नियत से माँ बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मारपीट करते हुये प्रार्थी व उसके साथी के जेब में रखे पोको कम्पनी एंव रियल-मी कम्पनी मोबाइल लुट कर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गरियाबंद में अपराध धारा 296,115 (2), 3(5), 309 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी फलेश्वर उर्फ ननचू उनके साथियों के पतातलाश पर आरोपी फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल पिता भुवनलाल बघेल उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 डाकबंगला गरियाबंद थाना गरियाबंद को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपियों के द्वारा अपने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया की अपने दोस्त राजेश साहनी एवं नदू के साथ में एक मोटर सायकल के पास खड़े दो लड़के को लूटने की नियत से उनके साथ जबरन माँ बहन की गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर भय में डालकर दोनो लड़को से एक रियल कंपनी का तथा एक पोको कंपनी के मोबाइल को लूट करना स्वीकार किये ।
प्रकरण में लूट के पोको कंपनी के मोबाइल को फलेश्वर उर्फ ननचू रखना तथा एक रियल कंपनी के मोबाइल को राजेश साहनी अपने पास रखना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर लूट के दो मोबाइल को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्षर पाए जाने से प्रकरण में आरोपी 01) फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल पिता भुवनलाल बघेल उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 डाकबंगला गरियाबंद थाना गरियाबंद 02) राजेश साहनी पिता रमेश साहनी उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं0 02 गरियाबंद संतोषी मंदिर के पीछे गरियांबद थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी अपने सकुनत से फरार है। जिसकी पता तलाश जारी है। फरार आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
*गिरफ्तार आरोपी*-
01) फलेश्वर उर्फ ननचू बघेल पिता भुवनलाल बघेल उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 08 डाकबंगला गरियाबंद थाना गरियाबंद।
02) राजेश साहनी पिता रमेश साहनी उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं0 02 गरियाबंद संतोषी मंदिर के पीछे गरियांबद थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद।


