गरियाबंद पुलिस द्वारा सूने मकान में सोने, चांदी की चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से चोरी के कीमती 96,000 रूपये का सोना एवं चांदी बरामद।
कार्यवाही थाना राजिम।
गरियाबंद – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सेवक राम साहु पिता भीखाराम साहु उम्र 46 वर्ष साकिन भाठापारा रॉवड थाना राजिम दिनाँक 22/02/2026 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20/02/2026 को अपने रिस्तेदार के घर उसकी लडकी की शादी कार्यक्रम में शरिक होने दिनॉक 20/02/2026 के शाम परिवार सहित घर पर ताला लगाकर के ग्राम चम्पारण चला गया था। उसी दिनांक 20/02/2026 के रात्रि करीबन 12.00 बजे परिवार सहित अपने घर ग्राम रॉवड भाठापारा वापस आया तो देखा कि इसके घर दरवाजे पर लगा ताला लटका हुआ था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ताला को तोड दिया था और घर अन्दर जाकर के देखा तो पेटी में लगा ताला टुटा हुआ था। पेटी में मेरी रखे जेवरात 01) एक नग माला सोने का तीन पत्ती लगा हुआ कीमती 30,000 रूपये, 02) दो जोडी सोने का खिनवा कीमती 50,000 रूपये, 03) एक नग चाँदी का करधन कीमती 10,000 रूपये, 04) एक जोडी चॉदी का पायल कीमती 5,000 रूपये, 05) एक नग चाँदी का चॉबी गुच्छा कीमती 1,000 रूपये जुमला कीमती 96,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिसकी रिपोर्ट चोरी के अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध सदर धारा 331 (4), 305 भा०न्या०स० का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण के संदेही आरोपी
जितेन्द्र साहु निवासी ग्राम चम्पारण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी को पूरे परिवार के साथ शादी में जाने की सूचना मिलने एवं घर को सुना पाकर घर में लगे ताले एवं घर के अंदर में रखे पेटी का ताले को तोड़कर सोना,चांदी चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी के निशानदेही पर चोरी कर छुपाए गए सोना,चांदी के गने को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी जितेंद्र कुमार साहू के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर से समक्ष प्रवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
जितेंद्र कुमार साहू पिता जगदीश साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चंपारण थाना गोबर नवापारा जिला रायपुर।
*जप्त सामग्री*-
01) एक नग माला सोने का तीन पत्ती लगा हुआ कीमती 30,000 रूपये।
02) दो जोडी सोने का खिनवा कीमती 50,000 रूपये।
03) एक नग चाँदी का करधन कीमती 10,000 रूपये ।
04) एक जोडी चॉदी का पायल कीमती 5,000 रूपये।
05) एक नग चाँदी का चॉबी गुच्छा कीमती 1,000 रूपये। कुल *कीमती 96,000* रूपये।


