Advertisement Carousel

छतीसगढ़ सवरा समाज ब्लॉक इकाई फरसा बहार का गठन एवं जिला जशपुर कार्यकारिणी का विस्तार।

करते हुए ग्राम पंचायत गंझीया डीह मे सर्व प्रथम माता शबरी पूजन कार्यक्रम सम्पन्न करने के बाद प्रसाद वितरण के बाद ब्लॉक इकाई सवरा समाज फरसा बहार के अध्यक्ष का पांच बर्ष पश्चात् विधिवत चुनाव कराया गया जिसमे इस शबरी पूजन कार्यक्रम एवं चुनाव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुना धर विशाल जिलाध्यक्ष सवरा समाज जशपुर एवं सभापति के रूप मे उसत भोय एवं सभी गाँव से महिला, पुरुष की उपस्थिति मे चुनाव प्रकिया को शुरू किया गया समाज द्वारा नियुक्त चुनाव पर्वेक्षक, चुनाव अधिकारी मनोज कुमार रात्रे ने विधिवत चुनाव की शुरुवात किया गया जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु तीन लोगो ने अपना नामांकन भरा गया जिसमे एक नाम पर सहमति बनाये जाने झबेर कुमार भोय को निर्विरोध सवरा समाज ब्लॉक इकाई फरसा बहार का अध्यक्ष बनाया गया जिसमे सभी की सहमति से बाकी पद का चयन किया गया उपाध्यक्ष उसत भोय, आनंद भोय कोषाध्यक्ष नेहरू विशाल, सचिव त्रिलोचन विशाल संगठन मंत्री रघु नाथ भोय लक्ष्मी नाथ भोय महामंत्री अभिमन्यु भोय, कुस्टो भोय मीडिया प्रभारी गंगाधर भोय सलाहकार मुनकु लाल विशाल, बिहारी भोय, पुनीत राम भोय एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षश्रीमती सब्या भोय उपाध्यक्ष श्रीमती सोमारी भोय, कोषाध्यक्ष श्रीमती मलिका भोय, सचिव श्रीमती उर्वशी भोय संगठन मंत्री लक्ष्मीवती भोय को बनाया गया जिला पदाधिकारी मे बोध राम विशाल जिला संगठन मंत्री जिला उपाध्यक्ष संजय भोय को बनाया गया पद एवं गोपनीयता की शपथ समाज के जिलाध्यक्ष सुना धर विशाल ने दिलाया सुना धर विशाल ने मीडिया को बताया की सवरा समाज का जाति प्रमाण पत्र मात्रात्मक त्रुटि के लिए सवरा समाज सहित 12 जनजाति समाज को 14 बर्ष के कठिन संघर्ष के बाद सफलता मिला है आज जशपुर से लेकर बस्तर तक सवरा समाज सहित 12 जनजाति के साथ मिलकर काम करने के कारण जशपुर जिला से मुझे एवं टिकेश्वर भोय को महासमुंद जिला के सरायपाली मे सवरा समाज के प्रदेश सम्मेलन मे 10 मार्च 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिँह जी एवं समाज के गौरव गिर धर गमांग पूर्व मुख्यमंत्री ओड़िशा के द्वारा डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री के हाथो उत्कृष्ट सामाजिक जनजाति सम्मान से सम्मानित किया गया सवरा समाज सहित 12 जनजाति के मात्रात्मक त्रुटि के सुधार मे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा के प्रमुख एवं जशपुर जिला के भाजपा प्रमुख नेताओ का अमूल्य योगदान है समाज ने सभी के नाम से जोरदार नारा लगाकर एवं हृदय से उनका सम्मान किया सवरा समाज आज के दिन रविवार को पुरे छतीसगढ़ मे जहाँ भी सवरा जाति निवास रत है वहां पर शबरी माता का पूजन कार्यक्रम चल रहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए ग्राम गंझीया डीह मे शबरी पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे सभी महिला ओ की उपस्थिति मे आम राय लेकर ब्लॉक पथलगांव के ग्राम तमता एवं ब्लॉक धरम जय गढ़ के जमरगी डीह मे बार्षिक सम्मेलन हेतु ब्लॉक फरसा बहार, पथलगांव, धरम जय गढ़ तमनार घरघोड़ा, लैलूंगा के 49 ग्राम के सामाजिक लोगो की उपस्थिति मे तन मन धन से सहयोग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया

Share.