education

शिक्षा विभाग का गज़ब आदेश : कबीरधाम शिक्षा विभाग अपने एक गज़ब आदेश के कारण सुर्खियों में है जाने क्या है मामला

Posted on

शिक्षा विभाग का गज़ब आदेश।


कबीरधाम शिक्षा विभाग अपने एक गज़ब आदेश के कारण सुर्खियों में है। दरअसल शिक्षा विभाग अपने पोर्टल cgschool.in में अपने अधिकारियों/शिक्षकों/कर्मचारियों की जानकारी अप डेट कर रहा है।इस हेतु DPI से आदेश होने पर संयुक्त संचालक दुर्ग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्य को त्वरित गति से निपटाने हेतु निर्देश दिए थे,परंतु कार्य की धीमी गति से प्रगति होते देखकर जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम ने दिनांक पंद्रह अप्रेल को आनन-फानन में एक आदेश निकाल दिया जिसमें 4 विकासखंड से एक-एक सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को उक्त कार्य सम्पन्न करने का दायित्व सौंपा गया है। हैरानी की बात है कि पंडरिया से जिस अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है उनका पदोन्नति एवं स्थानांतरण लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही जिला सूरजपुर में हो गया है।ऐसी स्थिति में आदेश ही हास्यास्पद हो गया है।स्पष्ट है कि जिला शिक्षा कार्यालय ही अप डेट नही है। इस स्थिति में पोर्टल कैसे अपडेट होगा यह गंभीर सवाल है। वैसे भी बताते चले कि जिला में MIS प्रशासक का पद है व चारों विकासखंड में एक-एक ऑपरेटर भी पदस्थ है।सूत्र बताते है कि आंकड़ो का संग्रहण, विश्लेषण व डेटा एंट्री करना व करवाना एम आई एस प्रशासक का काम है।


There is no ads to display, Please add some
Click to comment

Most Popular

Exit mobile version