ग्राम दुतकैया (खपरी) की घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी व अद्यतन स्थिति।
गरियाबंद – दिनांक 01.02.2026 को ग्राम दुतकैया थाना राजिम में वर्ष 2024 घटित पटना में ग्राम दुतकैया के पुराना तालाब के बावेश्वर शिव मंदिर को तोड़ फोड़ करने पर थाना राजिम में अपराध क. 173/24 धारा 295,427,201,34 भादवि की धारा के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया था तथा प्रकरण के आरोपीयों के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की गई थी। उक्त प्रकरण में तत्समय अपचारी बालक आरिफ खान को बाल सुधार गृह माना में रखा गया था। जो जमानत पर रिहा हुआ था।
दिनांक 01.02.2026 को उक्त आरोपी आरिफ खान द्वारा अपने अन्य साथीपों के साथ रेखराम यादव ग्राम दुतकैया के साथ पेट्रोल पंप के पास ग्राम बासीन थाना फिंगेश्वर में पुरानी रंजिश को लेकर वाद-विवाद कर मारपीट की घटना करने पर चाना राजिम में अपराध क. 00/2026 धारा 296,115(2), 351(3),3 (5) बीएनएस की यारा तहत अपराध पंजीबच्द किया गया है। ललित कुमार साहू ग्राम दुतकेंपा के साथ धान मंडी ग्राम धमनी के पास रास्ता रोककर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किया गया जिससे थाना राजिम में अप.क. 25/2026 पारा 126(2),296,115(2),351(3),3(5) बीएनएस कायम कर विवेवना में लिया गया है। व प्राची अरविंद साहू ग्राम दुतकैया को सब स्टेशन भवन के अंदर ग्राम परसदाजोशी में आफिस अंदर घुसकर गाली गलौच कर मारपीट किया तथा प्रार्थी का 1 नग मोबाईल व पैसे लुटकर ले गये। जिस पर थाना राजिम में अप.क. 26/2026 धारा 331(2),309 (6),296, 115(2),351 (3), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। तथा प्राथी नरेन्द्र कुमार साहू ग्राम दुतकैया के साथ अरण्ड रोड़ ग्राम बकली के पास प्रार्थी का रास्ता रोक कर गाली गलौच कर डण्डे से मारपीट किया और प्रार्थी का मोबाईल को लुट कर ले गया। जिससे थाना राजिम में अप.क. 27/2026 धारा 309 (6),126 (2),296,115(2),351(3),324(2),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त अपराध की सूचना थाने में दोपहर 03.00 बजे से 03.30 बजे तक में दर्ज की गई। अपराध दर्ज होने के तीन घण्टे के भीतर फरार आरोपीयों के लोकेशन पता कर पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपीयों को अभिरक्षा में लेकर वैद्यानिक कार्यवाही किया गया है।
इस बीच ग्राम दुतकैय्या में उपरोक्त घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई और ग्रामीण आरोपी के घर के पास भीड़ के रूप में इकट्ठा होने लगे। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल द्वारा घटना स्थल रवाना होकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया तथा भीड को उस स्थान से अलग किया गया। जान माल की हानि को रोकने के लिए अनियंत्रित भीड़ पर आवश्यक न्यूनतम बल प्रयोग किया गया तथा भीड़ को तीतर बितर कर घायलों को उपचारार्थ अस्पताल रवाना किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस के सात जवान गंभीर रूप से घायल हुए जिनमे से एक राम कृष्ण फेयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती है तथा अन्य समुदायिक स्वास्थय केन्द्र राजिम में भर्ती है। घटना में घायल दो अन्य ग्रामीणों में से राजु खान वीवाय हॉस्पिटल रायपुर में तथा अनवर खान मेकाहारा में भर्ती है। वर्तमान में गांव में स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है। थाना प्रभारी राजिम वर्तमान में घटना स्थल पर ही मौजुद है तथा वैधानिक कार्यवाही जारी है। थाना प्रभारी के बापसी पश्चात पटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी दी जायेगी। आपके माध्यम से हम सभी ग्रामीणों से अपील करते है की सामाजिक सौहार्द बनाये रखे। सोशल मीडिया और अन्य ईलेक्ट्रनिक संचार माध्यमों में न तो अफवाह फैलाये और न ही किसी अफवाह पर विश्वास करे तथा कानून और व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन की सहायता करे।


