गरियाबंद पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक संजय सिंह क्षत्रिय को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस परिवार की ओर से दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं।
गरियाबंद – विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक संजय सिंह क्षत्रिय को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाकालीन उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उप निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स धीरेन्द्र पटेल, अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर के साथ उनके परिवार की उपस्थिति में स्टार लगाया गया।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा गरियाबंद पुलिस परिवार की ओर से पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना किया गया।